Posts

Showing posts with the label America

अमेरिका में भी मनाया गया छठ पर्व by http://www.livehindustan.com

भारत में लाखों लोगों की आस्था से जुड़े, सूर्योपासना के प्राचीन हिन्दू पर्व छठ ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है और वहां बसे भारतीयों ने बाकायदा सूर्य को अर्ध्य देकर यह पर्व मनाया। वाशिंगटन के उपनगर वर्जिनिया में स्टर्लिंग स्थित ऐतिहासिक पोटामैक नदी के किनारे 200 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एकत्र हुए। छठ का व्रत करने वाली चार महिलाओं ने नदी के पानी में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की अराधना की। पटना से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपा एस सिंह ने बताया कि यहां पर मेरा यह तीसरा साल है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा भीड़ यहां एकत्र हुई है। सिंह की पत्नी अनिता ने पोटोमैक नदी पर छठ पूजा की। वर्ष 2009 में यहां पर अकेले छठ पूजा शुरू करने वाले सिंह ने कहा उम्मीद है कि सुबह यहां और लोग एकत्रित होंगे। यहां पर आये कुछ लोग दूर-दराज के भागों जैसे न्यूजर्सी से भी आए थे। [[.. Read More at अमेरिका में भी मनाया गया छठ पर्व by livehindustan.com