Posts

Showing posts with the label navbharattimes

'अइसन तू करे अइलू छठि माई के घटिया, बड़ा रे कठिन कइलू छठि के बरतिया' आज रात बिखरेगी छठ गीतों की छटा by navbharattimes.indiatimes.com

शकुन रघुवंशी फरीदाबाद।। 'अइसन तू करे अइलू छठि माई के घटिया, बड़ा रे कठिन कइलू छठि के बरतिया' 'केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंड़राय' 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए' आदि अनेक भोजपुरी गीतों के माध्यम से छठ की महिमा को जानने का मन है तो हो जाएं तैयार। मंगलवार को शहर में विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के लिए पहुंचने वाले व्रतियांे और उनके परिजनों का मनोरंजन करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार से कई लोक गायक बुलाए गए हैं। कुछ जगहों पर देर रात तक और कई जगहों पर रात भर गीत संगीत की महफिल जमेगी। सेक्टर-3 में पूर्वांचल विकास मंच ने लोगों को पूरी रात जगाने का कार्यक्रम बनाया है। मंच के प्रधान सुदीश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने नीरज निराला और कृष्णा यादव को बिहार से बुलाया है। दोनों भोजपुरी गीतों के कलाकार हैं। दोनों ही मंगलवार रात 7.30 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक गीतों की महफिल सजाएंगे। सेक्टर-3 में हनुमान मंदिर पर सुनील सुरीला, नंदकिशोर अकेला, धनेश आदि रात 8 बजे से 12 बजे तक सुर लहरी छेड़ेंगे। डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी-अवधी समाज ने पिंटू राज...