'अइसन तू करे अइलू छठि माई के घटिया, बड़ा रे कठिन कइलू छठि के बरतिया' आज रात बिखरेगी छठ गीतों की छटा by navbharattimes.indiatimes.com

शकुन रघुवंशी
फरीदाबाद।। 'अइसन तू करे अइलू छठि माई के घटिया, बड़ा रे कठिन कइलू छठि के बरतिया' 'केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंड़राय' 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए' आदि अनेक भोजपुरी गीतों के माध्यम से छठ की महिमा को जानने का मन है तो हो जाएं तैयार। मंगलवार को शहर में विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के लिए पहुंचने वाले व्रतियांे और उनके परिजनों का मनोरंजन करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार से कई लोक गायक बुलाए गए हैं। कुछ जगहों पर देर रात तक और कई जगहों पर रात भर गीत संगीत की महफिल जमेगी।

सेक्टर-3 में पूर्वांचल विकास मंच ने लोगों को पूरी रात जगाने का कार्यक्रम बनाया है। मंच के प्रधान सुदीश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने नीरज निराला और कृष्णा यादव को बिहार से बुलाया है। दोनों भोजपुरी गीतों के कलाकार हैं। दोनों ही मंगलवार रात 7.30 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक गीतों की महफिल सजाएंगे। सेक्टर-3 में हनुमान मंदिर पर सुनील सुरीला, नंदकिशोर अकेला, धनेश आदि रात 8 बजे से 12 बजे तक सुर लहरी छेड़ेंगे। डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी-अवधी समाज ने पिंटू राज रसीला, वीरेंद्र शर्मा, मंटू, प्रयागराज आदि कलाकारों को बुलाया है। यह कलाकार मंगलवार शाम 4 से 9 बजे रात तक लोकगीत सुनाएंगे। समाज के प्रधान रमाकांत तिवारी ने अधिक भीड़ से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशासन को सहयोग के लिए लेटर लिखा है। दयालबाग के जी एफ ब्लॉक में नवीन कुमार मिश्रा, पूजा झा व रीना मिश्रा लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसका आयोजन बिहार एकता परिषद कर रही है। परिषद के अध्यक्ष घूरन झा ने बताया कि कार्यक्रम रात 8 से 12 बजे तक होगा।

[...Read more at आज रात बिखरेगी छठ गीतों की छटाsource: navbharattimes.indiatimes.com..]

Comments

Popular posts from this blog

Do you love word search games? Create your own or play it for free at Nepazing.com

थारु जाति विहारमा शरण लिन जाँदैनन् : राजकुमार लेखी !!

"Two dead, seven injured in bus accident " :: myrepublica.com