छठ पर्व पर हजारों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य by navbharattimes.indiatimes.com

नई दिल्ली।। सूर्य की उपासना का पर्व छठ उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई में देश के अन्य हिस्सों में व्रतधारियों ने मंगलवार शाम को डूबते को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर नदियों और तालाबों के तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भजनों और गीत-संगीत से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत 'नहाय खाय' से रविवार को हुई और सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान 'खरना' किया गया जिसके तहत पकवान बनाए गए। मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व खत्म हो जाएगा। इस दौरान विवाहित महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती हैं। अर्घ्य के दौरान डूबते और उगते सूर्य को आटे से बने पकवान, दूध, गन्ना, केला और नारियल का भोग लगाते हैं।

बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। इन शहरों में सभी सड़कों पर लोग नदियों और तालाबों की ओर रुख कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी इस बार नई दिल्ली में छठ मना रहे हैं।

[[..Read more at छठ पर्व पर हजारों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य by navbharattimes.indiatimes.com ..]]

Comments

Popular posts from this blog

Do you love word search games? Create your own or play it for free at Nepazing.com

थारु जाति विहारमा शरण लिन जाँदैनन् : राजकुमार लेखी !!

"WWF Partners in New 5-Year Program to Help Restore Nepal’s Forests and Combat Climate Impacts " prweb.com